फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गांधीनगर अस्पताल में कल से डायलिसिस सेवा शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। किडनी बीमारी के पीड़ितों के लिए राहत भरी खबर है। अब उन्हें गांधीनगर अस्पताल जम्मू में 28 फरवरी से डायलिसिस सेवा मिलना शुरू हो जाएगी। कोविड के कारण दो साल से अस्पताल में सिर्फ कोविड मरीजों को ही लाभ मिल रहा था। लेकिन अब डायलिसिस यूनिट को डिनोटिफाइड करके आम मरीजों के लिए डायलिसिस सेवा को बहाल कर दिया गया है। इससे अस्पताल में दैनिक आधार पर 12 मरीजों के डायलिसिस हो सकेंगे। इससे सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल जम्मू के डायलिसिस यूनिट पर मरीजों का लोड कम होगा।
विज्ञापन

गांधीनगर अस्पताल के डायलिसिस यूनिट में छह मशीने हैं। दो साल से सिर्फ कोविड मरीजों को ही डायलिसिस की सुविधा दी जा रही थी। अब प्रदेश में कोविड संक्रमण मामलों में गिरावट आई है, जिसे देखते हुए डायलिसिस सेवा को सामान्य मरीजों के लिए बहाल किया जा रहा है। सात फरवरी को एक कोविड मरीज का डायलिसिस किया गया था, जिसके बाद कोई कोविड मरीज अस्पताल में डायलिसिस के लिए नहीं आया है।
कोविड संक्रमित मामलों में गिरावट को देखते हुए अस्पताल के डायलिसिस यूनिट को 28 फरवरी से बहाल किया जा रहा है। इससे सामान्य मरीजों को डायलिसिस के लिए काफी राहत मिलेगी। इससे पहले उन्हें सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल जम्मू में जाना पड़ रहा था। अस्पताल में डायलिसिस सुविधा का भविष्य में विस्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

- डॉक्टर परोपकार सिंह, अधीक्षक, गांधीनगर अस्पताल जम्मू
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें