जम्मू। सोमवार को पुराना शहर, बस स्टैंड, रेशमघर कालोनी और बख्शी नगर में पानी की आपूर्ति सुबह छह बजे के बजाए दस बजे हुई। वहीं, एक की जगह केवल आधा घंटा पानी की आपूर्ति की गई, जिस कारण पुराना शहर, बस स्टैंड, रेशमघर और बख्शीनगर इलाके में लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा है।
रविवार को सीतली प्लांट के मुख्य पाइप के सिद्धड़ा के पास क्षतिग्रस्त हो गए थे। मरम्मत कार्य देर रात तक पाइप को ठीक करने पर काम जारी रहा। सुबह छह बजे पहले खाली टैंकों को भरा गया। इसके बाद पानी की आपूर्ति शहर में हुई। इससे कामकाज निपटाने में परेशानी आई। जरूरी रोजमर्रा के काम भी काफी प्रभावित हुए। पानी एक घंटे के बजाए आधा घंटा ही मिला। जलशक्ति विभाग के एक्सईएन विजय कुमार ने बताया कि आपूर्ति बहाल कर दी है। रविवार को परेशानी पेश आई थी, जिसे दुरुस्त कर दिया गया है।