आईटीआई कॉलेज के विद्यार्थियों को क्रिकेट बैट वनाए के लिए मशीन चला कार्य आरम्भ करते हुए
- फोटो : RSPURA
आरएस पुरा। आईटीआई में विद्यार्थियों को क्रिकेट बैट बनाने का प्रशिक्षण देने के मकसद से सोमवार को एक केंद्र खोला गया। इसका उद्घाटन निदेशक इंडस्ट्रीज एंड कॉमर्स अनु मल्होत्रा तथा निदेशक स्किल डेवलपमेंट सुदर्शन कुमार ने संयुक्त रूप से किया।
एमएसएमई टेक्नोलॉजी सेंटर मेरठ के सहयोग से खोले गए इस केंद्र को सरकार के कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज मंत्रालय योजना के तहत शुरू किया गया है। अनु मल्होत्रा ने कहा कि विद्यार्थियों को क्रिकेट बैट बनाने का प्रशिक्षण देने के मकसद से आईटीआई में परियोजना शुरू की गई है, जिसके तहत दो माह तक क्रिकेट बल्ले बनाने का प्रशिक्षण दिया जाएगा, ताकि विद्यार्थी खुद की परियोजना पर काम कर सकें साथ ही दूसरों को भी रोजगार दे सकें। उन्होंने कहा कि परियोजना के लिए सरकार ऋण मुहैया करवाया जाता है।
निदेशक स्किल एंड डेवलपमेंट सुदर्शन कुमार ने भी युवाओं को ऐसे कार्यक्रमों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने की आग्रह किया कि शिक्षा के साथ-साथ इस तरह के हुनर होना भी जरूरी हैं। प्रधानाचार्य राकेश गुप्ता ने लोगों का स्वागत किया। इस मौके पर इंजीनियर राजेश गुप्ता सहित कई लोग विशेष तौर पर उपस्थित रहे।