फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाड़ी ब्राह्मणा राष्ट्रीय राजमार्ग पर आए दिन हो रहे हादसे

विज्ञापन
हाईवे पर अवैध रूप से खड़ी गाड़ियां
विज्ञापन
बाड़ी ब्राह्मणा। राष्ट्रीय राजमार्ग पर आए दिन हादसों में इजाफा होता जा रहा है। इसका मुख्य कारण मवेशियों का खुलेआम राजमार्ग के बीच आ जाना है। इसके चलते तेज रफ्तार गाड़ियां ब्रेक लगाती हैं और एक दूसरे से टकरा जाती हैं।
विज्ञापन

ऐसा ही एक हादसा रविवार को सामने आया है। बाड़ी ब्राह्मणा से जम्मू की ओर जा रही दो कारें बलोल नाले से पहले टकरा गई, जिसका मुख्य कारण था कि एक मवेशी सड़क के बीच आ गया। इससे चालक ने तुरंत ब्रेक लगाई और पीछे से आ रही गाड़ी ने उसे टक्कर मार दी। दोनों गाड़ियों का काफी नुकसान हो गया है। राजमार्ग पर दुर्घटनाएं ज्यादातर मवेशियों के सड़क पर चलने से गाड़ियों की ओवरस्पीड होने के कारण, सड़क किनारे ट्रकों और अन्य गाड़ियों का खड़े होना और डिवाइडर से दोपहिया वाहनों का सड़क पार करना है। यातायात विभाग राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण और पुलिस द्वारा इस पर कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है। हादसों में बढ़ोतरी इस कदर होती जा रही है कि कई बार लोगों को जान से हाथ भी धोना पड़ जाता है। दूसरी ओर सिडको चौक पर गाड़ियों को दिशा देने के लिए कोई भी प्रकार की बैरिकेडिंग नहीं है, जिससे गाड़ियां मनमर्जी से आ जा रही हैं और हादसे बढ़ रहे हैं।
------
हाईवे पर बनी क्रॉसिंग को जल्द ही बंद करा दिया जाएगा। इसके अलावा जो भी राष्ट्रीय राजमार्ग का उल्लंघन करते हैं उनके खिलाफ कार्रवाई के आदेश भी दिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

-जसपाल सिंह, अधिकारी, राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें