फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना का कहर: 24 घंटे में जम्मू-कश्मीर में मिले 4169 नए संक्रमित, 67 मरीजों की हुई मौत

Thu, 20 May 2021 11:01 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू

सार

प्रदेश में कोरोना संक्रमण की रफ्तार थमती नजर नहीं आ रही है। जम्मू, कश्मीर के श्रीनगर जिले में संक्रमण तेजी से फैल रहा है। इसके साथ ही गांवों में भी संक्रमण तेजी से पांव पसार रहा है।
विज्ञापन
जम्मू-कश्मीर में कोरोना वायरस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

केंद्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर में पिछले 24 घंटे में 4169 नए संक्रमित मामले सामने आए हैं। जिसमें से 1518 जम्मू संभाग और शेष कश्मीर संभाग के हैं। इसके साथ ही संक्रमण के चलते 67 मरीजों की मौत भी हुई है। इस सबके बीच अच्छी खबर ये है कि 4042 मरीज स्वस्थ होकर घर लौटे हैं।

विज्ञापन


जम्मू संभाग में अखनूर के गांव मथवार में रहने वाले व्यक्ति की कोविड संक्रमण के चलते मौत हो गई है। 70 वर्षीय मरीज का पिछले कई दिनों से अस्पताल मे उपचार चल रहा था। शुक्रवार को प्रशासन की देखरेख में कोविड प्रोटोकॉल के तहत शव का अंतिम संस्कार किया गया। इस मौके पर परिवार के कुछ ही सदस्य उपस्थित थे। वहीं क्षेत्र में कोविड टेस्टिंग में 766 में 27 नए संक्रमित पाए गए हैं। सीमांत गांव गडखाल में भी आठ संक्रमित मिले हैं।

गांवों में फैल रही कोरोना महामारी को काबू करने के लिए जम्मू-कश्मीर सरकार पंचायत स्तर पर पांच बेड वाला कोविड सेंटर स्थापित करेगी। उप-राज्यपाल मनोज सिन्हा ने सभी जिलों के उपायुक्तों को इसके लिए आदेश जारी कर दिए हैं। कोविड केयर सेंटर के लिए जिला विकास योजना से एक लाख रुपये की राशि मंजूर की गई है। प्रत्येक सेंटर में एक बेड पर ऑक्सीजन की सुविधा भी होगी। यह केंद्र आपात स्थिति में गांव से आने वाले मरीजों के लिए जीवन रक्षक के तौर पर काम करेंगे।
विज्ञापन


सेंटर में आवश्यक मेडिकल किट भी उपलब्ध होगी। प्रदेश में कुल 2700 पंचायतें हैं जिनमें 1270 जम्मू संभाग में जबकि 1430 कश्मीर संभाग में पंचायतें हैं। पंचायत स्तर के कोविड केयर सेंटर उन परिवाराें के लिए काम आएंगे, जिनके घर पर कोविड मरीज को अलग रखने की जगह नहीं है।

उप-राज्यपाल ने कहा कि गंभीर मरीजों को पंचायत स्तर पर ही बुनियादी उपचार दिया जा सके, इसके लिए स्वास्थ्य विभाग उपलब्ध संसाधनों का सदुपयोग करेगा। पंचायतें इस एक लाख रुपये की राशि को आइसोलेशन सेंटर स्थापित करने के लिए इस्तेमाल करेंगी। यह राशि ऑक्सीजन कंसंट्रेटर, बेड, शौचालय, मेडिकल किट, टेली मेडिसिन इत्यादि सुविधाओं पर खर्च होगी।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- देवदूत: जान पर खेलकर जवानों ने बचाई दो लोगों की जान, तस्वीरें देख गौरवान्वित महसूस करेंगे    

यह भी पढ़ें- पीएम को पत्र: कोरोना से जंग में सियासी दलों के 15 करोड़ सदस्यों को उतारें, जानिए किसने दिए ये सुझाव

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें