बाड़ी ब्राह्मणा। बाड़ी ब्राह्मणा थाने में चोरी का मामला दर्ज किया गया है। जानकारी के अनुसार शीतल देवी पुत्री अजय कुमार मूल निवासी हीरानगर, मौजूदा समय में बाड़ी ब्राह्मणा के ध्यान सर क्षेत्र में रहती हैं। पुलिस को बताया कि वह मायके बेटे को छोड़ने के लिए गई थीं। दो दिन बाद पड़ोस में रहने वाली एक युवती ने उसे फोन पर बताया कि उसके घर में चोरी की वारदात को अंजाम दिया गया है।
जैसे ही वह वापस आई तो घर के अंदर जाकर देखा तो सारा सामान बिखरा पड़ा था। घर में रखे 1.20 लाख रुपये और जेवरात चोरी हो गए। उसके अलावा अन्य कीमती चीजों भी गायब मिलीं। उन्होंने बताया कि वह तीन दिन पहले ही कमेटी के रुपये घर लेकर आई थीं। उन्हें जमा कराने के लिए बैंक जाना था, लेकिन किसी कारणवश बैंक नहीं जा पाई। चोरों ने इस वारदात को फिल्मी अंदाज में अंजाम दिया। क्योंकि शीतल के घर के साथ ही दो से तीन और किराएदार रहते हैं। चोरों ने उनको भनक तक नहीं लगने दी। पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।