बारिश से गांव कलीठ की मुख्य गली खड्ड में परिवर्तित
ज्यौड़ियां। खौड़ पंचायत कलीठ की वार्ड नंबर-एक की मुख्य गली बारिश से खड्ड में परिवर्तित हो गई है। गली की हालत काफी जर्जर बनी हुई है। इस पर चलना लोगों के लिए काफी मुश्किल है।
पंच गोपाल कृष्ण ने बताया कि गली लोक निर्माण विभाग के अधीन है। गली की हालत पहले से ही जर्जर थी, कुछ दिन पहले हुई बारिश ने गली का नक्शा ही बदल दिया है। गली की मरम्मत के लिए वह विभाग के जेई, एईई आदि से कई बार बात कर चुके हैँ। इसके बावजूद अभी तक सुनवाई नहीं हो रही है। वार्ड के जो लोग इस गली का सामना कर रहे हैं वह कोस रहे हैं और परेशान कर रहे हैं। गोपाल कृष्ण ने बताया कि गली को जल्द से जल्द चलने योग्य बनाया जाए। वहीं कलीठ की वार्ड नंबर-दो में प्रवेश करने वाली गली का मुहाना खस्ताहाल बन गया है। लोगों के लिए गली में प्रवेश करना मुश्किल है। पंचायत कलीठ के पूर्व नायब सरपंच शाम लाल शर्मा ने बताया कि उनकी वार्ड के लोगों के लिए वाहन लेकर गली में प्रवेश करना मुश्किल है। गली में प्रवेश करने वाले वाहन चालक आए दिन गिरते हैं। हमें डर है कि कहीं कोई बड़ा हादसा न हो जाए। शाम लाल ने कहा कि गली के मुहाने की जल्द से जल्द मरम्मत की जाए।