फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गर्मी से लोग बेहाल, 40 डिग्री के करीब पहुंचा पारा

Tue, 26 Apr 2016 10:12 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू
विज्ञापन
धूप से अपने बच्चे को बचाती मह‌िला - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन
आगामी दिनों में गर्मी शरीर को झुलसा देने वाला काम करेगी। जम्मू में दिन का पारा चालीस के करीब पहुंच गया है। श्री माता वैष्णो देवी का आधार शिविर कटड़ा भी तप रहा है। यात्री दिन के बजाय रात को ही पैदल यात्रा को तवज्जो दे रहे हैं। इस बीच न्यूनतम 0.5 डिग्री सेल्सियस पारे के साथ कारगिल सबसे सर्द रहा।
विज्ञापन


मौसम विभाग के अनुसार अगले चौबीस घंटों में राज्य में मौसम साफ रहेगा। जम्मू के पारे में लगातार उछाल आ रहा है। दिन में तीखी धूप सामान्य जनजीवन को प्रभावित कर रही है। सड़कों से तारकोल पिघलना शुरू हो गया है।

गर्मी से राहत पाने के लिए रणवीर कनाल पर लोगों की भीड़ पहुंच रही है। यहां मंगलवार को दिन का अधिकतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री अधिक 37.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। कटड़ा में भी तापमान में उछाल आया है। यहां दिन का पारा चार डिग्री चढ़कर 33.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विज्ञापन


रियासत की ग्रीष्मकालीन राजधानी श्रीनगर में अभी राहत है। यहां दिन का पारा 23.7 और रात का न्यूनतम 6.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। श्री अमरनाथ गुफा के बेस कैंप पहलगाम में ठंडक बरकरार है। यहां मंगलवार को दिन का पारा 20.9, कारगिल में 17.3, लेह में 17.5 और विश्व विख्यात स्कीइंग पर्यटक स्थल गुलमर्ग में 12.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें