फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आतंकी ठिकाना ध्वस्त: रामबन के गूल की पहाड़ियों से हथियार और गोला-बारूद बरामद, सुरक्षाबलों ने चलाया अभियान

Mon, 19 Sep 2022 01:00 AM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, रामबन

सार

सेना की 23 राष्ट्रीय राइफल्स, गूल पुलिस और एसओजी रामबन   ने जंगलों में संयुक्त तलाशी अभियान चलाया। इस दौरान एक ठिकाने का पता चला।  
विज्ञापन
आतंकी ठिकाने से बरामद हथियार - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

 गूल की पहाड़ियों से हथियार और गोला-बारूद का एक बड़ा जखीरा बरामद किया गया है। यह सफलता सेना, जम्मू-कश्मीर पुलिस और स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप द्वारा चलाए गए संयुक्त तलाशी अभियान में मिली। 

विज्ञापन


 पुलिस उपाधीक्षक (डीएसपी) विकार अहमद ने रविवार शाम को गूल में पत्रकारों को जानकारी देते हुए बताया कि वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के निर्देश पर उपमंडल गूल और रामबन में लंबे समय से संयुक्त तलाशी अभियान चल रहा है।

सेना की 23 राष्ट्रीय राइफल्स, गूल पुलिस और एसओजी रामबन द्वारा संगलदान और गूल के जंगलों और ऊंचे इलाकों में एक संयुक्त तलाशी अभियान शुरू किया गया था। इस प्रक्रिया के दौरान रविवार की सुबह एक ठिकाने का पता चला। तलाशी के दौरान भारी मात्रा में हथियार और गोला-बारूद बरामद किया गया।  
विज्ञापन


डीएसपी विकार अहमद ने बताया कि आतंकी ठिकाने से एक रिवॉल्वर एक चीनी पिस्तौल मैगजीन के साथ, एक चाकू, चार एके 47 मैगजीन, 198 एके राउंड, 9 एमएम पिस्टल के 69 कारतूस, एक दूरबीन, एक कैमरा, एक वायरलेस सेट, थ्री नॉट थ्री, 36 कारतूस की दो मैगजीन, एक कम्पेस्टर, एक ग्रेनेड, एक लांचर, एक यूबीजीएल पेंडुलम, एक खाली कारतूस (यूबीजीएल) बरामद किया गया।

उन्होंने कहा कि ठिकाने को नष्ट कर दिया गया है और आगे की जांच के लिए पुलिस स्टेशन गूल में धारा 120-बी,121 आईपीसी 7/27 आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। प्रेस वार्ता के दौरान मेजर सार्थक निगम (23 आरआर), सेना और पुलिस अधिकारी मौजूद रहे।  

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें