एनआईए ने कश्मीरी मानवाधिकार कार्यकर्ता खुर्रम परवेज को देश विरोधी गतिविधियों में शामिल होने और प्रतिबंधित पाकिस्तान स्थित आतंकवादी संगठन के साथ सीधे संबंध रखने के आरोप में कश्मीर से गिरफ्तार किए जाने के तीन दिन बाद गुरुवार को कार्रवाई की है। परवेज को टेरर फंडिंग मामले में चल रही एनआईए की जांच के सिलसिले में गिरफ्तार किया गया था। इस मामले का संबंध हिमाचल प्रदेश से भी है। इस मामले में एनआईए ने 22 नवंबर को घाटी से खुर्रम परवेज को गिरफ्तार करने से पहले कश्मीर में दो और हिमाचल में एक जगह पर दबिश दी थी।