रामगढ़ । सीमावर्ती क्षेत्र के संचार व्यवस्था ध्वस्त होने के कारण फोन पर बात नहीं कर पाते हैं। ऐसे में विद्यार्थियों को कई प्रकार की दिक्कतें हो रही हैं। वे ऑनलाइन कक्षाएं नहीं ले पा रहे हैं।
विद्यार्थियों और अभिभावकों का कहना है कि जब से लॉकडाउन शुरू हुआ तभी से ऑनलाइन कक्षाएं लग रही हैं। नेटवर्क बेहतर न होने के कारण हम कक्षाएं नहीं ले पाते और हमें अपने भविष्य की चिंता है। सीमावर्ती गांव चक नाजर, चक छटाका, जेडरा, दग छनी फतवाल, अवताल, कमोर, खोड सलारीया में तो नेटवर्क तो बिलकुल नहीं आ रहे हैं। न ही नेट चलता है। इससे आम जनता को काफी मुश्किल हो रही है। मोबाइल कंपनियों को चाहिए कि वह नेटवर्क को बढ़ावा दें ताकि हमें भी देश और दुनिया की खबरों का पता चल सके। घरों में पढ़ाई कर सकें।
दुकानदार बलवंत चौधरी, शाम चौधरी, सुनील कुमार, हैप्पी सिंह जमवाल, बिकी चौधरी, रिंकू चौधरी, सरदार बिंदर सिंह ने कहा कि कंपनी को महीने का बिल ऐसे ही देना पड़ता है। अधिकारियों से मांग है कि क्षेत्र में नेटवर्क दुरुस्त करें। संवाद