फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सैनी सलारिया बिरादरी की वार्षिक मेल में उमडे भक्जन

विज्ञापन
अखिल भारतीय सैनी सलारिया बिरादरी की वार्षिक मेल के दौरान नमन करते भक्तजन - फोटो : RSPURA
विज्ञापन
आरएस पुरा। अखिल भारतीय सैनी सलारिया बिरादरी की वार्षिक मेल अरनिया के गांव सोहागपुर में अमर बलिदानी दादा शेर सिंह सलारिया के देवस्थान पर बुधवार को श्रद्धा पूर्वक मनाई गई। देवस्थान पर सुबह हवन यज्ञ का आयोजन हुआ और भंडारा भी आयोजित किया गया।
विज्ञापन

इस दौरान जम्मू-कश्मीर के अलावा दूसरे प्रदेश पंजाब, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, दिल्ली, राजस्थान आदि से भी बिरादरी के लोगों ने पहुंचकर देवस्थान पर माथा टेका और दाता का आशीर्वाद लिया। बिरादरी के प्रधान पूर्व आईजीपी डॉ. कमल सैनी ने बताया कि हर वर्ष बिरादरी की मेल देवस्थान पर मनाई जाती है। इस दौरान बिरादरी के उन विद्यार्थियों तथा लोगों को सम्मानित किया जाता है जिन्होंने शिक्षा के क्षेत्र में अधिक अंक प्राप्त किए। उच्च पदों पर पहुंचकर बिरादरी का नाम रोशन किया। उन्होंने कहा कि आज जम्मू-कश्मीर के अलावा दूसरे प्रदेश से भी बिरादरी के लोगों ने पहुंचकर देवस्थान पर माथा टेका और आशीर्वाद लिया।
इस मौके पर कमेटी के महासचिव जोगिंदर सैनी, कोषाध्यक्ष रामपाल सैनी, जीएल सैनी, सुजान सिंह सैनी, मुख्त्यार सिंह सैनी, गुरदेव सिंह, सरदार दर्शन सिंह, मुख्त्यार सिंह सरपंच सुभाष सैनी सहित काफी संख्या में बिरादरी के लोग मौजूद रहे। अरनिया प्रशासन की ओर से हजारों की संख्या में लोगों के देव स्थान पहुंचने पर सुरक्षा के कडे़ प्रबंध किए गए थे।
विज्ञापन

पावा बिरादरी की मेल आज मनाई जाएगाी
ज्यौड़ियां। पावा बिरादरी की तरफ से जय बुआ दाती केसां तथा जंद देवता देव स्थान कोट लैडियां बल्ले दा बाग अखनूर में वीरवार को मेल का आयोजन धूमधाम से किया जा रहा है। इसकी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। दूसरे राज्य से आने वाले बिरादरी के लोगों ने पहुंचना शुरू कर दिया है। हर बार की तरह इस बार भी बिरादरी की मेल अच्छे तरीके और धूमधाम से की जा रही है। मेल में पहुंचने वाले सभी लोगों को कोरोना नियमों का पालन करने के लिए कहा गया है। कालीदास ने बताया कि सुबह दस बजे हवन यज्ञ किया जाएगा। 12 बजे बैठक होगी और उसके बाद भंडारा शुरू हो जाएगा। संवाद
समोत्रा बिरादरी की वार्षिक उत्साह से मनाई
विजयपुर। समोत्रा बिरादरी की वार्षिक मेल बुधवार को कुलियां कमला दाती मां मंदिर में धूमधाम से मनाई गई। इस मौके पर बिरादरी के लोगों के अलावा क्षेत्र के लोग भी शामिल हुए, और मंदिर में माथा टेका। बिरादरी के सदस्यों ने बताया कि कोरोना को देखते हुए एसओपी का पूरा पालन किया गया। बिरादरी के लोगों ने मंदिर में माथा टेका पूजा अर्चना की और भंडारे में प्रसाद ग्रहण किया। उन्होंने बताया कि इस स्थान पर माथा टेकने से हर मनोकामना पूरी होती है। मेल में दूर-दूर से लोग शामिल हुए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें