फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीर : राजोरी में संदिग्ध विस्फोट, यूपी के पति-पत्नी घायल, टारगेट किलिंग की मंशा की आशंका

Wed, 20 Apr 2022 03:03 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू

सार

प्रारंभिक जांच में यह ग्रेनेड या दस्ती बम से हमला बताया जा रहा है। घायलों को छर्रे लगने के जख्म हैं, जिन्हें जीएमसी राजौरी रेफर किया गया है। 
विज्ञापन
demo pic... - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजोरी जिले के कोटरंका सब डिवीजन के जगलानू इलाके में मंगलवार रात संदिग्ध विस्फोट से उत्तर प्रदेश में रहने वाला दंपती घायल हो गया। प्रारंभिक जांच में यह ग्रेनेड या दस्ती बम से हमला बताया जा रहा है। घायलों को छर्रे लगने के जख्म हैं, जिन्हें जीएमसी राजौरी रेफर किया गया है। 

विज्ञापन


हमले को टारगेट किलिंग की मंशा से भी जोड़कर देखा जा रहा है। जहां विस्फोट हुआ, वहां प्रवासियों और अल्पसंख्यक राजपूत समुदाय के ही घर हैं। सुरक्षा बलों ने पूरे इलाके को घेरकर तलाशी अभियान चलाया लेकिन हमलावरों का कोई सुराग नहीं लगा।

पुलिस सूत्रों ने बताया कि कोटरंका बस स्टैंड के पास जगलानू क्षेत्र में पुल के नीचे झुग्गियों के पास रात 9.30 बजे जोरदार धमाका हुआ। धमाके की आवाज से इलाके में दहशत का माहौल बन गया। धमाके की चपेट में आए विनोद कुमार पुत्र राज कुमार और उसकी पत्नी क्रांति निवासी उत्तर प्रदेश घायल हो गए। पुलिस की मदद से घायल दंपती को कोटरंका के सरकारी अस्पताल में पहुंचाया गया। 
विज्ञापन


घायलों ने बताया कि वह अपनी झुग्गी में सो रहे थे। अचानक झुग्गी के बाहर जोरदार धमाका हुआ, जिससे निकले छर्रों से वह घायल हो गए। वहीं पुलिस व सेना ने विस्फोट के बाद पूरे इलाके की घेराबंदी करके तलाशी अभियान शुरू कर दिया। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि प्राथमिक जांच में ग्रेनेड या कोई दस्ती बम फेंक कर किया गया हमला प्रतीत हो रहा है। विस्फोट में दो लोग घायल हुए हैं। जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा। इलाके की घेराबंदी कर तलाशी अभियान चलाया जा रहा है।

कोटरंका में 26 मार्च को हुए थे दो धमाके
कोटरंका में पुलिस थाने के बिल्कुल पास 26 मार्च की रात को दो धमाके हुए थे। इसमें टाइमर का इस्तेमाल किया गया था। आतंकियों ने पहला धमाका कम क्षमता का और दूसरा बेहद शक्तिशाली धमाका किया था। प्रारंभिक जांच में इन धमाकों के पीछे ज्यादा से ज्यादा नुकसान पहुंचाने की मंशा थी, लेकिन लगभग चार सप्ताह बाद भी इस मामले में अन्य कोई सुराग हाथ नहीं लग पाया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें