सांबा। जम्मू-कश्मीर खेल परिषद के बैनर तले ऑल जेएंडके शतरंज एसोसिएशन के तत्वावधान में सांबा जिला शतरंज संघ ने शिशु निकेतन हायर सेकेंडरी स्कूल में जिला शतरंज चैंपियनशिप का आयोजन किया। कुल 56 प्रतिभागी शामिल हुए। आठ साल के पारस शर्मा ने सीनियर बॉयज वर्ग में जीत हासिल की। मन्नत शर्मा ने दूसरा और अतुल सिंह ने तीसरा स्थान हासिल किया।
बालिका वर्ग में नन्दिया वैद ने प्रथम, स्नेहा ने द्वितीय एवं सिया सम्ब्याल ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। अंडर-13 लड़कियों में सिया ने पहला और वंशिका मेहरा ने दूसरा स्थान हासिल किया। राजेश्वर सिंह संब्याल जिलाध्यक्ष पैंथर्स पार्टी एवं पूर्व पार्षद मुख्य अतिथि थे। बलजिंद्र पाल सिंह खेल परिषद के पर्यवेक्षक थे। इस अवसर पर अतुल कुमार गुप्ता अध्यक्ष अखिल जम्मू कश्मीर शतरंज संघ, कुलजीत जंमवाल अध्यक्ष शतरंज स्कूल कार्यक्रम, जंगबीर सिंह संरक्षक सांबा जिला शतरंज संघ सहित अन्य उपस्थित थे। दिव्यम गुप्ता, रवि शर्मा कार्यक्रम में मौजूद थे।