आरएस पुरा। गांव रंगपुर सिद्वडे में वीरवार को बिजली के तार ठीक करते समय लाइनमैन के हेल्पर को करंट लग गई। इससे उसकी मौत हो गई। मृतक की पहचान सोमनाथ(33) पुत्र शमा राम के रूप में हुई है। वह रंगपुर गांव में रहता था। बताया जा रहा है गांव में नियुुक्त लाइनमैन के साथ हेल्पर के तौर पर कार्य करता था। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिवार को सौंप दिया गया। संवाद