फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंतर पंचायत स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेंगे तीन लाख युवा

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। अंतर-पंचायत ब्लॉक स्तर की प्रतियोगिताओं में तीन लाख 10 हजार से अधिक युवा भाग लेंगे। विभिन्न पंचायतों की कुल 21360 टीमें प्रतियोगिता में हिस्सा ले रही हैं। यह बात युवा सेवाएं और खेल विभाग के प्रमुख सचिव आलोक कुमार ने मंगलवार को नगरोटा के खेल गांव में पहले वाईएसएस कप 2021 का उद्घाटन के मौके पर कही।
विज्ञापन

इस मौके पर 20 जिले से खिलाड़ियों ने वर्चुअल ई-लॉन्चिंग में भाग लिया। आलोक कुमार ने कहा कि वाईएसएस कप 2021 जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा के निर्देश पर हो रहा है। युवाओं की प्रतिभा और ऊर्जा को सकारात्मक दिशा में ले जाने के लिए इस तरह की पहल की जा रही है। इसमें क्रिकेट, वॉलीबॉल, कबड्डी और खो-खो आयोजित किए जाएंगे।
इसी बीच युवा सेवा और खेल विभाग के निदेशक गजानफर अली ने भी श्रीनगर के जिला विकास परिषद सदस्य एजाज हुसैन राथर और संयुक्त निदेशक वाईएसएस कश्मीर बशीर अहमद के साथ श्रीनगर के खानमोह पंचायत से मेगा कार्यक्रम के ई-लॉन्चिंग में भाग लिया। इसके अलावा प्रमुख सचिव ने युवा सेवा एवं खेल विभाग के निदेशक के साथ डोडा जिले के ब्लॉक भल्ला में अंतर पंचायत ब्लॉक स्तरीय वाईएसएस कप 2021 का ई-उद्घाटन किया। उद्घाटन समारोह की अध्यक्षता भल्ला प्रखंड के प्रखंड विकास अध्यक्ष नोवशीन रिशु ने की। वॉलीबॉल प्रतियोगिता में प्रखंड भल्ला की सभी 17 पंचायतों के लगभग 210 लड़कों ने भाग लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें