रियासी। चल रही क्रिकेट प्रतियोगिता में बुुधवार को खेले गए मैच में सेपियंस कल्ब दिल्ली ने भमाग की टीम को 37 रनों से हराकर क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई। बुधवार को भमाग की टीम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। जो सही साबित हुुआ और दिल्ली के बल्लेबाज खुलकर स्कोर बनाने में नाकाम रहे।
मंगलवार को शतक लगाने वाले लक्षय कुंद्रा ने भमाग के खिलाफ अच्छी बल्लेेबाजी की। चार चौकों व सात छक्कों की बदौलत 44 गेंदों में 74 रन बनाए। बल्लेेबाज अरुण छपराना ने 24, कुंवर पाठक ने 11, विजिन पंचाल ने 11 व दीपक बदाना ने 14 रनों का योगदान दिया। भमाग के खिलाड़ियों ने चार कैच टपकाए, लेकिन कसी हुई गेंदबाजी के आगे दिल्ली की पूरी टीम बीस ओवर भी नहीं खेल पाई। एक गेंद शेष रहते हुए 163 रनों पर ढेर हो गई। भमाग के गेंदबाज सुनील कुुमार ने दो, समीर भगत ने तीन तथा सन्नी व रितिक ने एक-एक विकेट लिया। लक्ष्य का पीछा करते हुए भमाग के सलामी बल्लेबाज खुलकर शॉट नहीं खेल सके।
बीस ओवरों की समाप्ति तक भमाग ने नौ विकेट के नुकसान पर 126 रन ही बनाए और मैच 37 रनों से गवां दिया। बल्लेेबाज रितिक ने सर्वाधिक 31 रन बनाए। वहीं आकर्ष शर्मा ने 14 व सुनील ने 11 रन बनाए। दिल्ली के गेंदबाज मानिक व दीपक ने दो-दो विकेट लिए, जबकि विकास, कमल व विजिन ने एक-एक विकेट लिए। लक्षय कुंद्रा को बेहतरीन पारी के लिए कालिका क्लिनिक लैब की तरफ सेेेेेेेेेेेेे मैन ऑफ द मैच दिया गया। बुधवार को मैच में अंकुश शर्मा व गौतम कुंडल ने अंपायर व मानिक कपूर ने स्कोरर की भूमिका निभाई।