ज्यौड़ियां। तहसील के ब्लाक भलवाल ब्राह्मणा की पंचायत पिरें तरेयाई की वार्ड नंबर दो में बुधवार की दोपहर ढाई बजे के करीब एक रिहायशी कुल्ले में आग लग गई। इसमें कुल्ले के अंदर रखा लाखों रुपये की कीमत का समान जल कर राख हो गया।
कुल्ले के मालिक जनक राज पुत्र बसंत राम ने बताया कि आग किन परिस्थितियों में लगी इसका पता नहीं चल पाया। उन्होंने बताया कि उनके घर का सारा समान जल कर राख हो गया। इसमें कपड़े, राशन, बर्तन नकदी आदि शामिल है। पंचायत के सरपंच बाबू राम, पंच कमलेश कुमारी तथा तरसेम लाल ने बताया कि दमकल विभाग की गाड़ी समय रहते पहुंचने से बड़ा हादसा टल गया। यह कुल्ला मोहल्ले के बीच था, और आग किसी अन्य घर को भी चपेट में ले सकती थी। संवाद