परगवाल में विजेता टीम को सम्मानित करते नरेन्द्र सिंह भाऊ
परगवाल। सीमा क्षेत्र में चल रही फर्स्ट ओपन वॉलीबाल प्रतियोगिता का फाइनल मैच मंगलवार को परगवाल और हीरानगर की टीम के बीच खेला गया। इसमें हीरानगर ने परगवाल को तीन-दो के अंतर से हराकर ट्राफी पर कब्जा कर लिया। विजेता टीम को 20 हजार रुपये और ट्राफी तथा उपविजेता टीम को दस हजार रुपये और ट्राफी देकर सम्मानित किया गया।
इससे पहले सोमवार को तहसीलदार इम्तियाज ने इस नाइट वॉलीबाल प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। इसमें आठ टीमों के बीच कड़ा मुकाबला हुआ। आखिर में परगवाल और हीरानगर की टीम ने फाइनल मैच में जगह बनाई। आयोजकों का कहना था कि यह प्रतियोगिता उन्होंने क्षेत्र के शहीदों की याद में आयोजित की। आगे भी इस तरह की प्रतियोगिता आयोजित करते रहेंगे। इस मौके पर इस मौके पर आल इंडिया भाऊ बिरादरी के प्रधान नरेंद्र सिंह भाऊ, जय सिंह, सरपंच भूपेंद्र सिंह, जसपाल सिंह सेना के अधिकारियों समेत कई खेल प्रेमी उपस्थित रहे।