फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कटड़ा: श्री माता वैष्णो देवी विश्वविद्यालय में छात्रों का प्रदर्शन, कहा- हमें बाहर जाने की अनुमति नहीं

Wed, 06 Oct 2021 10:05 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू

सार

छात्रों का आरोप है कि उन्हें स्वास्थ्य समस्या के दौरान भी विश्वविद्यालय से बाहर नहीं जाने दिया जाता। इस मामले में छात्रों ने एचजी मिश्रा, डीन से की। इस दौरान छात्रों और डीन के बीच तीखी बहस हुई।
विज्ञापन
प्रदर्शन करते छात्र - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कटड़ा स्थित श्री माता वैष्णो देवी विश्वविद्यालय के छात्र अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन कर रहे हैं। छात्रों का कहना है कि कोरोना प्रोटोकॉल का हवाला देकर उन्हें विश्वविद्यालय से बाहर जाने की अनुमति नहीं दी जा रही है। जबकि शिक्षक को हर रोज विश्वविद्यालय से बाहर जाने दिया जाता है। अगर छात्रों के बाहर जाने से कोरोना संक्रमण फैलने का खतरा है तो यही बात शिक्षकों पर भी लागू होती है। अगर छात्रों के जरिए विश्वविद्यालय में संक्रमण फैला तो उसका जिम्मेदार कौन होगा।

विज्ञापन


इतना ही नहीं छात्रों का आरोप है कि उन्हें स्वास्थ्य समस्या के दौरान भी विश्वविद्यालय से बाहर नहीं जाने दिया जाता। इस मामले में छात्रों ने एचजी मिश्रा, डीन से की। इस दौरान छात्रों और डीन के बीच तीखी बहस हुई। छात्रों के प्रदर्शन और मामले की गंभीरता को देखते हुए इंटरनेट सेवा अस्थायी रूप से बंद कर दी गई है।

विज्ञापन

यह भी पढ़ें- पिता के हत्यारों को बेटी की सलाह: जिसको जैसी तालीम मिली है वो वैसा ही काम करेगा, अगर दम है तो...    
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें