श्रीनगर में शेर-ए-कश्मीर इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (स्किम्स) ने गैर-स्थानीय कर्मचारियों को कैंपस में रहने का निर्देश दिया है। साथ ही कहा कि संस्थान से बाहर रहने वालों की जिम्मेदारी खुद की होगी। घाटी के कुछ हिस्सों में गैर-स्थानीय लोगों पर हमलों के बाद स्किम्स प्रबंधन का निर्देश आया है।
मेडिकल सुपरिटेंडेंट स्किम्स ने कहा है कि स्किम्स में कार्यरत घाटी के बाहर के सभी चिकित्सक, नर्सिंग और पैरा मेडिकल स्टाफ से तत्काल स्किम्स परिसर में स्थानांतरित करने का अनुरोध किया जाता है। परिसर के भीतर उनके आवास की व्यवस्था की गई है। जो कोई इस निर्देश के बाद भी संस्थान परिसर के बाहर रहता है, उसके लिए वह खुद जिम्मेदार होगा।