जम्मू। आजादी का अमृत महोत्सव के तहत 22 फरवरी से जम्मू विश्वविद्यालय में साइंस सप्ताह शुरू होगा। इसमें विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित होंगी। आधुनिक भारतीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी एक मील पत्थर, स्वदेशी पारंपरिक इवेंशन एवं इनोवेशनस और विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी आदि विषयों पर विशेषज्ञ व्याख्यान देंगे।
साइंस सप्ताह में हिस्सा लेने वाले प्रतिभागियों में निबंध लेखन, नारा लेखन, काव्य सृजन, पोस्टर निर्माण, शार्ट फिल्म मेकिंग, विज्ञान और प्रौद्योगिकी वादविवाद प्रतियोगिता करवाई जाएगी। पहला, दूसरा और तीसरा स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों को सम्मानित किया जाएगा। इसके अलावा पुस्तक प्रदर्शनी भी लगाई जाएगी और विशेषज्ञ प्रतिभागियों से अनुभव साझा करेंगे।