फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

म्यूनिसिपल कमेटी बाड़ी ब्राह्मणा के चेयरमैन ने पद से दिया इस्तीफा

विज्ञापन
विज्ञापन
बाड़ी ब्राह्मणा। म्यूनिसिपल कमेटी के चेयरमैन पूर्ण चंद ने पद से इस्तीफा दे दिया है। बताया जा रहा है कि कमेटी में इस पद पर गतिरोध बढ़ गया था और कुछ पार्षद चेयरमैन पूर्ण चंद पर कुर्सी छोड़ने के लिए लगातार दबाव बना रहे थे। यह गतिरोध दो महीने से चल रहा था।
विज्ञापन

अभी हाल ही में म्यूनिसिपल कमेटी के उप चेयरमैन के लिए भी चुनाव हुए हैं, जिसमें भाजपा के प्रत्याशी को हार का सामना करना पड़ा और नेशनल कांफ्रेंस के उम्मीदवार तरसेम लाल को जीत हासिल हुई। ऐसा भी माना जा रहा है कि भाजपा की हार को लेकर भी पूर्ण चंद को शक के दायरे में रखा जा रहा था कि उनकी तरफ से क्रॉस वोटिंग हुई है, जिससे भाजपा उप चेयरमैन का पद हार गई। भाजपा के ज्यादा पार्षद होने से बावजूद पार्टी को हार का सामाना करना पड़ा।
पूर्ण चंद ने आरोप लगाया कि उन पर लगातार पद छोड़ने के लिए दबाव बनाया जा रहा था, जिसके चलते उन्होंने इस्तीफा दिया है। बताया कि वह लगातार तीन साल से कमेटी के चेयरमैन पद पर नियुक्त थे और पार्षदों के अलावा शहरवासियों को भी उनके काम करने के तरीके में बारे में पता है। उनके कार्यकाल में बाड़ी ब्राह्मणा कसबे का विकास हुआ है। चेयरमैन ने बताया कि उन्होंने निष्पक्ष तरीके से पूरी तरह से काम किया है और प्रतिद्वंद्वी पार्षदों को भी साथ लेकर क्षेत्र का विकास करवाया। इसके बावजूद पार्टी को उनका चेयरमैन पद पर बैठना अच्छा नहीं लग रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें