फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajouri: कोटरंका में दो स्थानों पर बिजली गिरने से दो युवकों की मौत, एक की हालत गंभीर

Fri, 14 Apr 2023 10:44 AM IST
kumar गुलशन कुमार अमर उजाला नेटवर्क, राजोरी

सार

कोटरंका उपजिले में गुरुवार शाम को दो स्थानों पर बिजली गिरने से दो युवकों की मौत हो गई। साथ ही एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हुआ है।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजोरी जिले के कोटरंका उपजिले में गुरुवार शाम को दो स्थानों पर बिजली गिरने से दो युवकों की मौत हो गई। साथ ही एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हुआ है। इनके साथ 30 से अधिक भेड़ और बकरियां भी बिजली की चपेट में आने से मर गईं।

विज्ञापन


पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार पहली घटना कांगा पतली पंजनाड़ा क्षेत्र में रात करीब 8 बजे हुई, जहां एक बक्करवाल परिवार भेड़ बकरियों के साथ एक स्थान पर ठहरा था। तभी आसमान पर काले बादल छाए और बिजली चमकने लगी। इससे पहले कि पीड़ित परिवार कुछ समझ पाता बिजली गिरने से परिवार के 28 वर्षीय जफर इकबाल पुत्र मोहम्मद बशीर निवासी पंजनाड़ा की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि, 22 वर्षीय शौकत अली पुत्र वली मोहम्मद घायल हो गया। उनके साथ ठहरीं 30 से अधिक भेड़ व बकरियां भी बिजली से झुलस कर मर गईं।

सूचना मिलते ही कोटरंका अस्पताल से बीएमओ कंडी डॉ. इकबाल मलिक ने एक टीम को एंबुलेंस के साथ घटनास्थल पर भेजा और दोनों को कोटरंका के सरकारी अस्पताल लाया गया, जहां डॉक्टर ने जफर को मृत लाया घोषित कर दिया। जबकि शौकत को प्राथमिक उपचार के बाद जीएमसी राजोरी रेफर कर दिया गया है। 
विज्ञापन


वहीं, डीसी विकास कुंडल ने मामले का संज्ञान लेते हुए एडीसी कोटरंका सुरेंद्र मोहन शर्मा को तत्काल घटनास्थल पर पहुंचकर हालात का जायजा लेकर रिपोर्ट पेश करने के निर्देश दिए हैं। वहीं, मृतक के शव को जीएमसी के शव गृह में रखा गया है। शुक्रवार को शव का पोस्टमार्टम किया जाएगा।

जगलानू क्षेत्र में भी गई युवक की जान

वहीं, कोटरंका में ही जगलानू क्षेत्र के निवासी युवक फैज मोहम्मद (22) पुत्र अब्दुल गनी की भी बिजली गिरने से मौत हुई है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार फैज भी अपनी भेड़ बकरियों के साथ जगलानू के ऊपर ढोक इलाके में था। उसी समय बिजली गिरी और फैज की मौके पर ही मौत हो गई। बिजली गिरने से बकरियों के मरने का भी समाचार है, जिसका सही आंकलन अभी नहीं किया जा सका है। पुलिस ने बताया है कि फैज के शव को भी कोटरंका के सरकारी अस्पताल पहुंचाया गया है, जहां सुबह उसका पोस्टमार्टम होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें