तलाशी अभियान के दौरान सुरक्षाबल
- फोटो : संवाद
तलाशी अभियान आठवें दिन भी जारी
पुंछ और राजोरी जिले के जंगली इलाकों में छिपे आतंकवादियों की धर पकड़ के लिए सुरक्षा बलों का तालाशी अभियान गुरुवार को भी जारी है। सुरक्षाबल ने कई जंगली इलाकों में चप्पे-चप्पे को खंगाला। साथ ही लोगों के घरों में भी पूछताछ की जा रही है, लेकिन कहीं कोई सफलता हाथ नहीं लगी है।
उधर, राजोरी के कोटरंका पुलिस थाने के तहत पड़ने वाली पीढ़ी गांव में बुधवार की देर रात संदिग्ध लोगों द्वारा एक स्थानीय वीडीसी सदस्य का दरवाजा खटखटाने और वीडीसी सदस्य द्वारा हवाई फायरिंग की घटना के बाद सुरक्षा बलों ने इलाके की घेराबंदी कर तालाशी अभियान चलाया।
सर्च ऑपरेशन के दौरान जवान
- फोटो : संवाद
ड्रोन और खोजी कुत्तों की मदद से खंगाले जा रहे जंगल
वहीं, पुंछ के बफलियाज के पीर टोपा मे सैन्य वाहनों पर हमले में शामिल आतंकियों की तालाश में राजोरी के डीकेजी, थन्नामंडी, दरहाल, शाहदरा शरीफ, मंजाकोट, कोटरंका, बुद्धल के जंगलों मे ड्रोन और खोजी कुत्तों की मदद से लगातार सर्च की जा रही है। सुरक्षा बल उक्त जंगली इलाकों की घेराबंदी कर लगातार तालशी अभियान चला रहे हैं।