फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पहाड़ों पर बर्फबारी, मैदानों में बूंदाबांदी से बढ़ी ठंड

Mon, 09 Nov 2015 08:05 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
विज्ञापन
रियासत के ऊंचे पर्वतीय इलाकों में बर्फबारी और मैदानी इलाकों में बूंदाबांदी से पारा गिरने से ठंडक बढ़ गई है। विश्व प्रसिद्ध पर्यटन स्थल गुलमर्ग में न्यूनतम तापमान -3.4 डिग्री सेल्सियस पहुंचने से शीत लहर ने और जोड़ पकड़ लिया है।
विज्ञापन


मंगलवार को भी रियासत के पर्वतीय इलाकों में बर्फबारी और मैदानी इलाकों में बारिश हो सकती है। कश्मीर के ऊंचे पर्वतीय इलाकों, जिसमें गुलमर्ग, सोनमर्ग, पहलगाम शामिल हैं, में सोमवार को बर्फबारी हुई।

जम्मू संभाग के पर्वतीय इलाकों राजोरी और पुंछ के पहाड़ी इलाकों में भी बर्फबारी हुई है। जम्मू सहित अन्य मैदानी इलाकों में सुबह से आसमान पर बादल छाए रहे और दोपहर बाद हल्की बूंदाबांदी होने से ठंडक बढ़ गई है।
विज्ञापन


मौसम विभाग ने सोमवार को पहलगाम का अधिकतम तापमान 8.7 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 2.3 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया।

श्रीनगर का दिन का अधिकतम तापमान 15.1 और न्यूनतम तापमान 5.0 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। जम्मू में दिन का अधिकतम तापमान 23.0 डिग्री सेल्सियस रहा।
विज्ञापन


यहां न्यूनतम तापमान 13.4 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। मौसम विभाग के अनुसार अगले 24 घंटों में श्रीनगर और जम्मू  में बारिश के आसार है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें