फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाहनों का रूट बदलने से व्यापार हो रहा प्रभावित

विज्ञापन
विज्ञापन
अखनूर। जम्मू से आने वाली यात्री वाहनों के कस्बे में बंद होने पर दुकानदारों का व्यापार प्रभावित हो रहा है। व्यापारियों में प्रशासन के प्रति रोष है। उन्होंने प्रशासन से गुहार लगाई है कि बाजार में यात्री वाहनों की आवाजाही शुरू की जाए।
विज्ञापन

अखनूर प्रशासन ने चार माह पहले एक आदेश में बाजार में जम्मू से आने वाली यात्री बस की आवाजाही बंद करके वाया हनुमान चौक से आने का रूट तय किया। इसमें पुंछ, राजोरी और कश्मीर जाने वाले यात्री वाहन भी शामिल हैं। बाजार में आवाजाही बंद होने पर व्यापार पर प्रभावित हुआ है। दुकानदार संजय सराफ ने बताया कि प्रशासन द्वारा कस्बे के बाजारों में जम्मू से आने वाले यात्री वाहनों की आवाजाही बंद करने पर व्यापार पर असर पड़ा है। कई दुकानदार को इन्हीं यात्रियों से आय होती थी। उन्होंने बताया राजोरी, पुंछ और कश्मीर घाटी जाने वाले यात्री बाजारों से होकर वाहनों में सवार होकर जाते।
व्यापारी सुनील कुमार ने बताया कि चार माह से यात्री वाहनों की आवाजाही बंद होने से रोजीरोटी के लाले पड़ गए हैं। पहले यात्री वाहन की आवाजाही बाजारों में होती, तो हर व्यापारी की आय होती। अब मंदी के दौर से गुजराना पड़ रहा है। प्रशासन को बाजारों में यात्री वाहनों की आवाजाही शुरू करनी चाहिए।
विज्ञापन

दुकानदार सोनू ने बताया कि कस्बे में यात्री वाहनों की आवाजाही बंद करना का निर्णय सही नहीं है। प्रशासन को तुरंत ही निर्णय वापस लेकर बाजारों में आवाजाही यात्री वाहनों की शुरू की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें