फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजोरी में भाजपा मंडल प्रधांन के ग्रनेड हमले के बिरोध में सुंदरबनी में जोरदार प्रदर्शंन

विज्ञापन
विज्ञापन
सुंदरबनी। राजोरी में वीरवार देर रात भाजपा के मंडल प्रधान जसबीर सिंह के घर हुए ग्रेनेड हमले के विरोध में सुंदरबनी में भाजपा तथा हिंदू संगठनों के नेताओं ने सड़क पर उतरकर जोरदार प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

इस मौके पर प्रदर्शनकारियों ने कुछ समय के लिए जम्मू-पुंछ राजमार्ग को बंद कर जिला प्रशासन तथा पुलिस के खिलाफ नारेबाजी करते हुए दोषियों को जल्द पकड़कर कड़ी से कड़ी सजा देने की मांग की। भाजपा मंडल प्रधान सुंदरबनी राकेश शर्मा, मंडल प्रधान कांगडी भीम सिंह तथा जिला उपप्रधान अनिल कुमार के नेतृत्व में भाजपा तथा हिंदू संगठनों के नेताओं ने मांग की कि ऐसे जघन्य अपराध को अंजाम देने वालों को बख्शा नहीं जाना चाहिए।
उन्होंने कहा कि एक दिन पूर्व ही राजोरी के चकली गांव में भारतीय जनता युवा मोर्चा के युवा नेता अंकुश बख्शी की गला रेतकर हत्या की गई, और दूसरे ही दिन भाजपा मंडल प्रधान के घर ग्रेनेड हमला हुआ। यह दर्शाता है कि सब कुछ एक सोची समझी साजिश के तहत हो रहा है। जिला प्रशासन तथा पुलिस प्रशासन ऐसे जघन्य अपराधों को रोकने में पूरी तरह से विफल हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें