जम्मू। जिला प्रशासन ने शिक्षक भवन गांधीनगर (जम्मू)में सांस्कृतिक कार्यक्रम करवाया। इसमें निबंध लेखन, पोस्टर मेकिंग और राष्ट्रीय गान प्रतियोगिता के विजेताओं को सम्मानित किया गया। मेयर चंद्र मोहन गुप्ता बतौर मुख्य अतिथि, जबकि डीसी अंशुल गर्ग, नगर निगम आयुक्त अवनी लवासा विशेष रूप से पहुंची। कार्यक्रम का आगाज राष्ट्रीय गान से हुआ। जीएचएसएस शास्त्री और कैनाल रोड के छात्रों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी। सूचना विभाग के कलाकारों ने समां बांधा। प्रतियोगिताओं में 898 छात्रों ने हिस्सा लिया। प्रथम विजेताओं को प्रमाणपत्र, गोल्ड मेडल और कैश प्राइज पांच हजार रुपये दिया गया। दूसरे और तीसरे नंबर पर रहे विजेताओं को क्रमश: प्रमाण पत्र, गोल्ड और सिल्वर मेडल, तीन हजार और दो हजार रुपये नगर इनाम दिया गया। आजादी का अमृत महोत्सव के तहत कार्यक्रम हुआ।