फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भट्ठा मालिक ईंटों के वसूल रहे मनमाने दाम, लोगों में रोष

विज्ञापन
विज्ञापन
घगवाल। जिला सांबा में ईंट भट्ठा मालिकों की ओर से तय दाम से अधिक वसूले जाने पर लोगों में रोष है। लोगो का कहना है कि ईंट भट्ठा मालिक पक्की रसीद तक नहीं देते। हालांकि बीते साल कुछ ईंट भट्ठों को बंद भी किया गया था। स्थानीय निवासी सतपाल सिंह, राहुल कुमार, अंकु कुमार, सिकंदर सिंह, धनतेर सिंह व बंटी कुमार आदि का कहना है कि सांबा में ईंट भट्ठा मालिकों को सरकार व प्रशासन का कोई खौफ नहीं है। वे अपने मन मुताबिक मंहगे दामों पर ईंटें बेच रहे हैं। प्रशासन द्वारा ईंट के रेट तय किए गए हैं, लेकिन ये ट्रांसपोर्ट के नाम पर बड़ा झोलकर लोगों की जेब पर हाथ साफ कर रहे हैं। घगवाल में लगभग 23000 से 24000 रुपये प्रति तीन हजार ईंटों के दाम वसूले जा रहे हैं, जो प्रशासन द्वारा तय रेट से कहीं ज्यादा है। लोगों ने प्रशासन से मांग की कि उक्त भट्ठा मालिकों पर कार्रवाई की जाए।
विज्ञापन

स्थानीय निवासी राम देई, बलबीर, कृष्ण ने बताया कि प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत मकान बनाने के लिए करीब डेढ़ लाख रुपये मिले हैं और खनन सामग्री से लेकर ईंटों के दाम इतने बढ़ चुके है कि डेढ़ लाख में मकान बनाना संभव नहीं। प्रशासन को चाहिए कि इन पर कड़ी करवाई कर सरकारी दामों पर खनन सामग्री व ईंटें मुहैया करवाई जाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें