फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अघोषित बिजली कटौती पर ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
आरएस पुरा। सीमांत गांव में बिजली कटौती से गुस्साए ग्रामीणों ने वीरवार को बिजली विभाग के खिलाफ प्रदर्शन किया। इस दौरान जमकर नारेबाजी की।
विज्ञापन

स्लैड गांव में ग्रामीणों ने पूर्व सरपंच तिलक राज के नेतृत्व में बिजली विभाग के खिलाफ रोष जताया।
ग्रामीणों ने कहा कि सीमांत क्षेत्र के गांव में पिछले कई दिनों से ग्रामीण बिजली की समस्या से जूझ रहे हैं। उमस भरी गर्मी में लो वोल्टेज के कारण खासी दिक्कतें आ रही हैं। पूर्व सरपंच ने कहा कि देहात में विद्युत आपूर्ति का 18 घंटे का शेड्यूल है, लेकिन इसके अनुरूप बिजली नहीं आ रही है। अघोषित कटौती के कारण भीषण गर्मी में लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने कहा कि शिकायत के बावजूद विभाग ध्यान नहीं दे रहा है। कई दिनों से बड़े पैमाने पर बिजली कटौती की जा रही है। कहा कि हर महीने बिजली विभाग किराया तो ले रहा है, लेकिन बिजली की सुचारू सप्लाई नहीं की जा रही है। दिन में पांच से सात घंटे ही बिजली लोगों को उपलब्ध हो रही है। ग्रामीणों ने विभाग को चेतावनी दी कि सप्लाई को गांव में सुचारू करें अन्यथा अब मुख्य मार्ग पर धरना-प्रदर्शन करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें