फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कब्जामुक्त भूमि की तारबंदी शुरू होते ही फिर सड़कों पर उतरे लोग

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। बठिंडी हाईवे के किनारे अतिक्रमण हटाने के बाद मंगलवार को तारबंदी का कार्य शुरू होते ही लोगों और दुकानदारों का गुस्सा फूट पड़ा। उन्होंने हाईवे पर चक्का जाम कर राजस्व विभाग और प्रशासन के खिलाफ जोरदार नारेबाजी कर मनमानी करने का आरोप लगाया है। इस दौरान हाईवे के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं, जिस कारण चालकों सहित यात्रियों को गर्मी में परेशान होना पड़ा है।
विज्ञापन

राजस्व और जिला प्रशासन की टीम ने मंगलवार को बठिंडी में (वेव मॉल नरवाल) हाईवे के किनारे पुलिस की उपस्थिति में कब्जामुक्त करवाई गई भूमि पर तारबंदी का काम शुरू किया। यह देख कर प्रभावित लोग और दुकानदार एकत्र हो गए और चक्का जाम कर प्रदर्शन शुरू कर दिया। दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। प्रदर्शनकारियों का कहना है कि विभाग मनमानी कर परेशान कर रहा है। पहले दुकानों को ढहाया अब तारबंदी की जा रही है। लोगों ने भाजपा सरकार पर तीखा प्रहार किया। उन्होंने कहा सरकार मनमाने तरीके से काम कर रही है। लोगों ने वोट दिए, लेकिन हमें ही जमीन से बाहर कर दिया। अभी तक मुआवजा देने के लिए सरकार की ओर से कार्रवाई नहीं हुई है। उन्होंने कहा कि 1990 से रह रहे हैं। अब जमीन को स्टेट लैंड का हवाला खाली करवाया जा रहा है। जिस तरह अन्य जगहों में कॉलोनियों को नियमित किया है वैसे ही यहां भी होना चाहिए।
लोगों का करोड़ों रुपये का नुकसान हुआ है। हालांकि प्रभावित लोगों ने सोमवार को जमीन के दस्तावेज दिखाए हैं। अब तारबंदी करने का काम आरंभ कर दिया। प्रदर्शन शाम साढ़े छह बजे तक जारी रहा। बाद में पुलिस और जिला प्रशासन के अधिकारियों के समझाने के बाद ही लोगों का गुस्सा शांत हुआ। सनद रहे कि राजस्व विभाग ने 40 कनाल जमीन से अतिक्रमण हटाया था। इसमें 46 दुकानें और छह बड़े वाणिज्यिक भवनों को गिराया था। राजस्व विभाग ने कुल 56 करोड़ के आसपास जमीन वापस ली थी। यहां पर साइन बोर्ड भी लगाए गए थे। अब तारबंदी की जा रही है।
विज्ञापन

अतिरिक्त पुलिस ने संभाला मोर्चा
प्रदर्शनकारियों की संख्या बढ़ने पर पुलिस की अतिरिक्त टीमें पहुंच गईं। लोगों को नियंत्रित करने की कोशिश की गई। इस दौरान अधिकारी लोगों को समझाते रहे। दोपहर तीन बजे तक प्रदर्शन काफी उग्र हो गया।
कैैसे हुई कार्रवाई
1:00 बजे: पुलिस मौके पर पहुंची
1:30 बजे: पुलिस ने तारबंदी शुरू की किया
1:35 बजे: प्रभावित लोग एकत्रित होना शुरू हुए
1:40 बजे: प्रदर्शनकारी हाईवे में आ गए, नारेबाजी शुरू
1:45 बजे: हाईवे पर चक्का जाम
6.30 बजे: यातायात बहाल
यातायात पुलिस ने डायवर्ट किए रूट
हाईवे बंद होते ही वाहनों को पुलिस ने संपर्क मार्गों से डायवर्ट कर दिया। इस दौरान ज्यूल चौक से नरवाल जाने वाले वाहन कासिम नगर तक ही पहुंचे और यहीं से वापस आए। पनामा चौक, कासिम नगर चौक समेत अन्य चौकों में जाम की समस्या रही। लोगों को गंतव्य तक पहुंचने में परेशानी पेश आई। सबसे ज्यादा परेशानी पनामा चौक में पेश आई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें