फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोती बाजार में येलो लाइन खींचने पर बवाल

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। मोती बाजार में येलो लाइन खींचने के बाद मोती बाजार में बवाल हो गया। दुकानदारों ने सड़क पर दोपहर 12 बजे से तीन बजे तक चक्का जाम कर धरना दिया। इस दौरान वाहनों की आवाजाही बंद रही।
विज्ञापन

दुकानदारों का कहना है कि येलो लाइन शटर के नीचे खींची है, दुकानों का सामान सजाने में परेशानी हो रही है। मोती बाजार एसोसिएशन के अध्यक्ष चंदन गुप्ता ने कहा कि नगर निगम मनमानी कर रहा है, जिससे कारोबार चौपट हो जाएगा। अप्सरा रोड में येलो लाइन खींचनी जरूरी थी, मगर यहां नहीं। नगर निगम की कार्रवाई से कारोबार पर असर पड़ रहा है, जिसका हर जगह विरोध हो रहा है।
पुराना शहर पहले ही सिमटा हुआ है, जहां पर अब नए नियम थोपे जा रहे हैं। दुकानों के आगे कम से कम दो फुट जगह छोड़ी जाए। इसमें कूड़ेदान और अन्य सामान रखा जा सकेगा। मौजूदा समय में दुकानों के अंदर रखा सामान लोगों को नहीं दिख रहा है। इससे कम लोग दुकानों में आ रहे हैं। इस मौके पर तमाम बाजार बंद रहा है। सोमवार तक मांग को पूरा नहीं किया गया तो मंगलवार से दुकानदार धरने पर बैठेंगे।
विज्ञापन

बाजारों में येलो लाइन रात के समय में खींची जा रही है। इस दौरान दुकानदारों को पता ही नहीं चल रहा है। दिन के समय नगर निगम काम नहीं कर रहा है। इसका दुकानदारों में रोष है। बाद में पुलिस और नगर निगम के अधिकारियों के समझाने के बाद दुकानदार दुकानों में गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें