फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नई योजना के तहत नाला बनाने की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। विजयनगर रेजीडेंट वेलफेयर सोसाइटी ने अर्बन इन्वायरमेंटल इंजीनियरिंग विभाग (यूईईडी) की ओर से तालाब तिल्लो से विजयनगर तक बनाए जा रहे नाले के विरोध में तालाब तिल्लो में प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

इस दौरान सोसायटी के अध्यक्ष संजय महाजन ने कहा कि तालाब तिल्लो से विजयनगर लेन नंबर दो तक नाला बनाया जाना है। विजयनगर में हालत यह है कि यहां पर नाले का आउटलेट कम है। इससे बरसात के दिनों में जलभराव की स्थिति रहेगी। पहले भी काम को रोकने और दोबारा से योजना बनाने की मांग की थी मगर काम जारी है। उन्होंने कहा कि नाला तालाब तिल्लो कैंप रोड समेत कई जगहों से निकलेगा। इसमें तमाम घरों से पानी गिरेगा। उन्होंने मांग की है कि जल्द काम रोका जाए और नए प्लान को तैयार कर काम करवाया जाए। इस मौके पर सुदर्शन, आरके स्वरूप, आरसी रैना, रविधर और धीरज मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें