फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तवी पुल से जम्मू एयरपोर्ट-मीरां साहिब-आरएसपुरा रोड बना हाईवे

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। सड़क, परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय ने जम्मू-कश्मीर में चार नए राष्ट्रीय राजमार्ग घोषित किए हैं। इन्हें मिलाकर अब प्रदेश में 14 राष्ट्रीय राजमार्ग हो गए हैं। घोषित किए गए नए राजमार्गों में कठुआ-बसोहली-बनी-भद्रवाह-डोडा सड़क भी शामिल है। वहीं, अंतरराज्यीय संपर्क देने वाली डोडा-भद्रवाह-चंबा सड़क व कठुआ जिले में दयालाचक-बिलावर-महानपुर-बसोहली और जम्मू जिले में तवी पुल से जम्मू एयरपोर्ट-मीरां साहिब-आरएसपुरा, जिसे पुराने जम्मू से सियालकोट रोड भी कहा जाता है। इसे भी नेशनल हाइवे घोषित कर दिया गया है।
विज्ञापन

अब तक प्रदेश में दस सड़कों को राष्ट्रीय राजमार्ग का दर्जा प्राप्त था। इनमें नेशनल हाइवे 44 जोकि दोमेल से शुरू होकर रियासी और पौनी को लिंक करता हैं के अलावा एनएच एक जोकि बनिहाल, जम्मू, कठुआ और श्रीनगर को लिंक करती हैं। इसी तरह से उड़ी-बारामुला-श्रीनगर सड़क, एनएच 44 जोकि जम्मू को अखनूर, नौशेरा, राजोरी से लेकर पुंछ तक को लिंक करता है को भी हाईवे का दर्जा प्राप्त है। चिनैनी, सुद्धमहादेव, गोहा, खलैनी, किश्तवाड़, सिंथन पास सड़क को भी राष्ट्रीय राजमार्ग का दर्जा हासिल है। नगरोटा बाईपास से जम्मू रिंग रोड भी हाइवे है। श्रीनगर से कुलगाम तक की सड़क जोकि एनएच 44 के अंतर्गत आती हैं को भी राष्ट्रीय राजमार्ग का दर्जा दिया गया है। रफियाबाद से तंगधार और बारामुला से गुलमर्ग सड़कों को भी राष्ट्रीय राजमार्ग का दर्जा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें