फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शौचालय की समय-समय पर सफाई की जाए

विज्ञापन
अखनूर कस्बे के फौव्वारा चौक मे सटे शौचालय में फैली गंदगी।
विज्ञापन
अखनूर। फौव्वारा चौक में सटे शौचालय में सफाई सही ढंग से नहीं होने पर दुकानदारों और लोगों को परेशानियों से गुजरना पड़ रहा है। लोगों ने म्यूनिसिपल कमेटी से मांग की है कि शौचालय की समय-समय पर सफाई की जाए।
विज्ञापन

फौव्वारा चौक के ज्यौड़ियां रोड पर शौचालय की सफाई व्यवस्था समय-समय पर नहीं होने पर हमेशा ही बदबू आती रहती है, जबकि आसपास दुकानदारों को कई प्रकार की परेशानियों का समाना करना पड़ रहा है। दुकानदार अश्वनी कुमार, सातपाल, राकेश कुमार ने बताया कि शौचालय की सफाई व्यवस्था कई कई दिन तक नहीं होने पर गंदगी का आलम रहता है। हमेशा ही बदबू आती रहती है, जबकि कई बार कमेटी को आग्रह भी किया। उन्होंने बताया शौचालय स्थान के पास ही यात्री बस का इंतजार भी करते हैं। मगर कमेटी की कर्मचारी ड्यूटी सही नहीं निभाते।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें