फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू: भाजपा के आगामी कार्यक्रमों के संबंध में की चर्चा

विज्ञापन
विज्ञापन
अखनूर। भाजपा जिला जम्मू नॉर्थ की विधानसभा नगरोटा के मंडल अंब घरोटा एवं मंडल मथवार की कार्यकारिणी की बैठक दूरदराज के क्षेत्र की पंचायत धन्नू में मण्डल अध्यक्ष काली दास वर्मा व मण्डल अध्यक्ष अशोक केरनी की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। इस अवसर पर भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष शाम लाल शर्मा विशेष रूप से मौजूद थे।
विज्ञापन

कार्यकारिणी बैठक में सर्वप्रथम प्रखर राष्ट्रवादी,उत्कृष्ट संगठनकर्ता, एकात्म मानववाद और अंत्योदय के प्रणेता एवं हमारे पथ प्रदर्शक पंडित दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि समर्पण दिवस पर श्रद्धांजलि अर्पित करने के उपरांत संगठनात्मक विषय एवं आगामी कार्यक्रम से संबंधित चर्चा की गई। इसमें मुख्य रूप से डीडीसी चेयरमैन भारत भूषण, सरपंच पंचायत धन्नू चौधरी साई खान, मंडलों के प्रभारी, महामंत्री, मंडल कार्य समिति के सभी सदस्य एवं मंडलों के सभी मोर्चों के अध्यक्ष, शक्ति केंद्र प्रमुख उपस्थित रहे। मोदी सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रभावित होकर चौधरी अहमद खान, चौधरी मुश्ताक अहमद, अमर चंद, गंधर्व चंद ने भाजपा का दामन थामा और संकल्प लिया कि मोदी सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को जनजन तक पहुंचाने का हर संभव प्रयास करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें