फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीर: करणी सेना का एलान- महाराजा हरि सिंह की जयंती पर छुट्टी के लिए निर्णायक लड़ाई लड़ेंगे

Mon, 27 Sep 2021 02:32 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू

सार

करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुखदेव सिंह गोगामेडी ने कहा कि अगर सरकार ने ऐसा नहीं किया तो करणी सेना लाखों समर्थकों को लेकर जम्मू में प्रदर्शन करेगी।
विज्ञापन
महाराजा हरि सिंह, फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

महाराजा हरि सिंह के जन्मदिवस पर अवकाश के लिए करणी सेना निर्णायक लड़ाई लड़ेगी। जल्द ही करणी सेना केंद्र और जम्मू-कश्मीर सरकार से छुट्टी घोषित करवाएगी। यह बात सिंबलवाला स्थित भगवती पैलेस में रविवार को राजपूत करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुखदेव सिंह गोगामेडी ने जनसभा को संबोधित करते हुए कही।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि अगर सरकार ने ऐसा नहीं किया तो करणी सेना लाखों समर्थकों को लेकर जम्मू में प्रदर्शन करेगी। इसके लिए उप राज्यपाल का भी घेराव करेंगे, केवल जम्मू ही नहीं सभी प्रदेशों में इसकी मांग जोरशोर से उठाएंगे।
यह भी पढ़ें- खुलासा: आतंकी सुनैन को मिला था जम्मू में सिलेक्टिव किलिंग का टारगेट, इन लोगों को मिल चुकी है धमकी    
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि शर्म की बात है कि जिन महाराजाओं ने हमें भारत के साथ जोड़ा उन्हीं की जयंती पर अवकाश के लिए लोगों को सड़कों पर उतरना पड़ रहा है, लेकिन सरकार को कोई फर्क नहीं पड़ता। महाराजा ने जम्मू-कश्मीर से दहेज प्रथा, बाल विवाह, छुआछूत, अनुसूचित जातियों के लिए कुएं और मंदिरों के दरबार खोले। बच्चों की पढ़ाई के लिया शिक्षण संस्थान बनवाए, लेकिन उनकी अनदेखी की जा रही है। सुखदेव ने मांग की कि हमारे राजा-महाराजाओं के बारे में स्कूलों में बच्चों को पढ़ाया जाना चाहिए, ताकि उन्हें हमारा इतिहास पता चल सके।
विज्ञापन


जयंती पर सर्व समाज कर रहा अवकाश की मांग : रघुवंशी
करणी सेना यूपी के प्रदेशाध्यक्ष राकेश रघुवंशी ने बताया कि महाराजा हरि सिंह की जयंती पर 23 सितंबर को अवकाश के लिए राजपूत समाज प्रयास लगातार कर रहा है, लेकिन अभी तक सरकार ने इस ओर कोई ध्यान नहीं दिया। उन्होंने चेतावनी दी कि महाराजा की जयंती पर जल्द अवकाश नहीं दिया गया तो समस्त राजपूत समाज लोकतांत्रिक तरीके से आंदोलन करेगा और आगामी चुनाव में सरकार का बहिष्कार करेगा। यह मांग केवल जम्मू-कश्मीर की राजपूतों की ही नहीं, बल्कि सर्व समाज की है, जिसे पूरा करना होगा।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें