विजयपुर। जम्मू कश्मीर पीपुल्स कॉन्फ्रेंस की रविवार को बैठक हुई। इसके मुख्य अतिथि वरिष्ठ नेता सेवानिवृत्त एसएसपी सरदार सेवक सिंह और सरदार बलविंदर सिंह रहे। बैठक पीसी कौर ग्रप के नेता राकेश कुमार की देखरेख में हुई।
बैठक में मुनीश शर्मा को जिला सांबा का प्रधान घोषित किया गया। सरदार सेवा सिंह ने कहा कि जम्मू-कश्मीर को दो पार्टियों ने लूटा है। प्रदेश में बेरोजगारी का संकट बढ़ा है। विकास के नाम पर लोगों को गुमराह किया है। पीपुल्स कॉन्फ्रेंस का मकसद है जम्मू-कश्मीर लदाख को जोड़ना, एक समान विकास कराना और बराबर का विकास कराना, बेरोजगारी दूर करनी। बैठक में मेहर सिंह, गुरमीत सिंह, शेर सिंह, रमणीक सिंह, हरबिंदर सिंह, चैन लाल, कुलदीप राज, स्वर्ण सिंह आदि उपस्थित रहे। इस दौरान तीन दर्जन लोगों ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। संवाद