सांबा। कस्बे में सोमवार को नेकां युवा मोर्चा की बैठक हुई। इसमें अनुच्छेद 370 को निरस्त करना और राज्य के दो केंद्र शासित प्रदेश में विभाजन के बाद युवाओं के सामने आने वाली समस्याओं पर चर्चा की गई।
बैठक का आयोजन हमीद चौधरी उपाध्यक्ष द्वारा किया गया। उन्होंने युवाओं से भाजपा की राजनीति से सावधान रहने और सांप्रदायिक ताकत को दूर रखने के लिए एक धर्मनिरपेक्ष ताकत के रूप में काम करने का आह्वान किया। अध्यक्ष संदीप सिंह वजीर ने कहा कि 5 अगस्त के फैसले से पहले केंद्र सरकार द्वारा किए गए सभी वादे झूठे साबित हुए। क्योंकि दिल्ली ने एक भी उद्देश्य हासिल नहीं किया। इसके विपरीत बेरोजगारी अनुपात में वृद्धि हुई है। देश में सबसे ज्यादा और युवा संकट में हैं। उन्होंने राज्य का दर्जा और 370 को जल्द से जल्द बहाल करने की मांग की, ताकि राज्य के लोगों की सामान्य स्थिति और अधिकार विशेष रूप से युवाओं को सुरक्षित किया जा सके। बैठक में गौरव कपूर, मुजामिल मलिक, नीतीश गोस्वामी ने बोलते हुए जम्मू के युवाओं से नेकां सरंक्षक डॉ. फारूक अब्दुल्ला के हाथों को मजबूत करने की अपील की। बैठक में सचिन, नवी संब्याल, निखिल, फरमान, सौरव, अखिल, मीर खान, मंजूर, साही, परवेज आदि भी उपस्थित थे।