अरनिया। आदर्श गांव अला में शिवसेना की तरफ से रविवार को एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया इसमें पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष अश्वनी गुप्ता मुख्य अतिथि रहे। उनकी मौजूदगी में कई युवाओं व महिलाएं पार्टी में शामिल हुईं।
उन्होंने कहा कि हम पार्टी में आने चालों का स्वागत करते हैं और उम्मीद करते हैं कि अला गांव में गठित नई इकाई बेहतर कार्य करेगी।हमें खुशी है कि लोगों का हमारी पार्टी के प्रति रुझान बढ़ रहा है। क्योंकि आज पार्टी में शामिल हुए लोग ज्यादातर दूसरी पार्टी को अलविदा कह कर शिवसेना में शामिल हुए हैं। नई इकाई में दविंदर कुमार को प्रधान व राकेश कुमार को उपप्रधान बनाया गया है। दोनो अला इकाई की अध्यक्षता करेंगे। इस मौके पर उपप्रधान व प्रवक्ता राजू सलारिया, यूथ प्रधान मागू कंसारिया सहित कई सैनिक मौजूद रहे।