फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिव सेना हिंदुस्तान ने जलाया पाकिस्तान का पुतला

विज्ञापन
विज्ञापन
बिश्नाह। बांग्लादेश में धार्मिक स्थलों में की जा रही तोड़फोड़ व अभद्र व्यवहार और श्रीनगर में अल्पसंख्यकों की हत्या किए जाने के विरोध में शिव सेना हिंदुस्तान ने बिश्नाह पाकिस्तान का पुतला फूंका। इस दौरान पाकिस्तान के खिलाफ नारेबाजी की।
विज्ञापन

शिव सेना हिंदुस्तान के प्रदेश अध्यक्ष गणेश चौधरी ने कहा कि पहले तो श्रीनगर में अल्पसंख्यकों को निशाना बनाया जा रहा है। इसके पीछे सीधे पाकिस्तान का हाथ है। हम सरकार को चेतावनी देते हैं कि पाकिस्तान के साथ अभी भी आर-पार की लड़ाई शुरू की जाए। ताकि उनको उनकी औकात याद दिलाई जा सके। नहीं तो इस तरह रोज-रोज बेकसूर लोगों का कत्ल किया जा रहा है और कब तक हम हाथ पर हाथ धरे बैठे रहेंगे। यह हमें बर्दाश्त नहीं है। प्रदर्शन में कई शिवसैनिक मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें