मीरां साहिब। भाजपा के प्रदेश सह प्रभारी आशीष सूद ने जिला कार्यालय कुल्लिया में समीक्षा बैठक की। उनका प्रवक्ता राकेश पंत ने मां भगवती के स्मृति चिह्न के रूप में माता की पिंडियों की फ़ोटो देकर स्वागत किया। आशीष सूद ने कहा कि सात अक्तूबर तक प्रधानमंत्री के जन्मदिन के उपलक्ष्य में सेवा और समर्पण के अंतर्गत कार्य किए जा रहे हैं।
कार्यकर्ता सरकार योजनाओं को लेकर घर-घर जाएं एवं उनका फलादेश जिन लोगों को मिला है उनके द्वारा प्रधानमंत्री को एक कार्ड पर लिख कर पोस्ट करें। योजनाओं में ग़रीब कल्याण अन्य योजना, उज्जवला योजना, जननी योजना मुद्रा योजना, किसान सम्मान निधि योजना शामिल हैं हैं। सूद ने कहा कि एक समय था जब पूर्व प्रधानमंत्री यह कहते थे कि अगर हम एक रुपया भेजते हैं तो सिफ़ॱर 15 पैसे लोगों तक पहुंचता है। आज जो लोग जनधन खाते में मोदी जी द्वारा भेजा गया एक रुपया भी जनता तक सीधे पहुंच रहा है। इस दौरान विनय शर्मा, राजेश चौधरी उपाध्यक्ष, लकी वर्मा जिलाध्यक्ष ओबीसी मोर्चा व अन्य नेता भी मौजूद थे।