फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पानी छोड़ने से पहले रणबीर नहर की तीन दिन में सफाई के निर्देश

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। रणबीर नहर की तीन दिन में सफाई करने का आदेश जारी किया गया है। हाईवे अथारिटी और अन्य एजेंसियों को निर्देश दिया गया है, ताकि जल्द से जल्द इसमें पानी छोड़ा जाए।
विज्ञापन

सनद रहे कि हाईवे के चौड़ीकरण कार्य के चलते कई जगहों पर नहर को बंद किया गया है। रणबीर नहर जम्मू में 500 किलोमीटर तक फैली हुई है, जो 38600 हेक्टेयर क्षेत्र तक खेतों में पानी पहुंचाती है। उल्लेखनीय है कि हाइवे के चौड़ीकरण के काम को लेकर जम्मू से मुट्ठी तक कई जगह रणबीर नहर में काम चल रहा है।
सिंचाई विभाग के प्रधान सचिव अशोक कुमार परमार ने वीरवार को अधिकारियों के साथ डूमी से लेकर बाबा तालाब तक रणबीर नहर का निरीक्षण किया। अपने दौरे के दौरान, परमार ने एनएचएआई और एनएचआईडीसीएल के संबंधित अधिकारियों को तीन दिनों के भीतर चल रहे कार्यों को पूरा करने का निर्देश दिया ताकि जम्मू जिले के किसानों को सिंचाई सुविधा प्रदान करने के लिए नहर में जल्द से जल्द पानी छोड़ा जा सके। इससे पहले अधिकारियों की ओर से सचिव को नहरों की साफ सफाई के बारे जानकारी दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें