फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लद्दाख से आठ डाक्टर जम्मू-कश्मीर में वापस बुलाए

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। केंद्र शासित प्रदेश लद्दाख में कार्यरत जम्मू-कश्मीर स्वास्थ्य व परिवार कल्याण विभाग और जम्मू-कश्मीर इंडियन सिस्टम ऑफ मेडिसिन के आठ डॉक्टरों को वापस प्रदेश में वापस बुलाया गया है। इसमें सात मेडिकल ऑफिसर और एक डेंटल सर्जन शामिल हैं। मौजूदा समय में ये डॉक्टर कारगिल और लेह के विभिन्न चिकित्सा केंद्रों में तैनात थे।
विज्ञापन

लद्दाख से वापस बुलाए गए डॉक्टरों में डॉ. शेख लईस जिलानी, डॉ. समीना खान, डॉ. खालिद खुर्शीद, डॉ. सईद जमीर हुसैन, डॉ. बिलाल अहमद शेख, डॉ. अली जान, डॉ. सलमान फारूक वानी और डा. शाह एयाज मुद्दसर याकूब शामिल हैं। इसी तरह सात मेडिकल आफिसर को केंद्र शासित प्रदेश लद्दाख में भेजा गया है। इसमें डॉ. रिंचन आंगमो, डॉ. नावांग स्टेंजिन, डॉ. थिनलेस गयलपो, डॉ. मोहम्मद हुसैन वजीर, डा. सईद इफ्तिकार हुसैन, डॉ. रुबिया बानो और डॉ. सईद आबिद नबी शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें