फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीर: केंद्रीय विवि में एक मार्च से होंगी ऑफलाइन परीक्षाएं, दस की जगह पांच प्रश्न करने की दी गई छूट 

Sat, 19 Feb 2022 04:37 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू

सार

विश्वविद्यालय के वीसी प्रो. संजीव जैन ने बताया कि छात्रों को प्रश्नों के उत्तर देने में छूट दी गई है। पहले दस प्रश्न करने होते थे। अब छात्रों को पांच प्रश्न करने की छूट दी गई है।
विज्ञापन
श्रीनगर में कॉलेज खुलने के बाद परिसर में पहुंची छात्राएं - फोटो : एएनआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

केंद्रीय विश्वविद्यालय जम्मू में एक मार्च से तीसरे, पांचवें और सातवें सेमेस्टर की परीक्षाएं ऑफलाइन ली जाएंगी। विद्यार्थियों को हर इकाई में से दो प्रश्न पूछे जाएंगे, इनमें वे दोनों के उत्तर दे सकते हैं। हालांकि विद्यार्थी ऑनलाइन परीक्षा करवाने की मांग कर रहे थे। इसके लिए बीते वीरवार वीसी कार्यालय का भी घेराव किया था।

विज्ञापन


उनकी मांग थी कि अगर पढ़ाई ऑनलाइन हुई है तो परीक्षाएं भी ऑनलाइन होनी चाहिए। लेकिन अब विवि ऑफलाइन परीक्षाएं करवाने जा रहा है। विश्वविद्यालय के वीसी प्रो. संजीव जैन ने बताया कि छात्रों को प्रश्नों के उत्तर देने में छूट दी गई है। पहले दस प्रश्न करने होते थे। अब छात्रों को पांच प्रश्न करने की छूट दी गई है। बाकी पैटर्न वही है, उसमें कोई बदलाव नहीं किया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें