सीआरपीएफ के स्थापना दिवस के लिए तैयारियां जोरों पर चल रही हैं। समारोह के दौरान सीआरपीएफ के जवान परेड में भाग लेंगे। इसके अलावा देश भक्ति से ओतप्रोत कार्यक्रम भी होंगे।पहले गृहमंत्री अमित शाह के आने की अटकलें थीं
सीआरपीएफ के स्थापना दिवस के लिए तैयारियां जोरों पर चल रही हैं। समारोह में केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय का आना प्रस्तावित है। आयोजन 16 मार्च से शुरू होगा जबकि 19 मार्च को मुख्य समारोह होगा। समारोह स्थल एमए स्टेडियम या फिर सीआरपीएफ ग्रुप सेंटर बनतालाब में से एक होगा, जिसे लेकर अभी अंतिम फैसला नहीं लिया गया है।
विज्ञापन
पहले गृहमंत्री अमित शाह के आने की अटकलें थीं। इस तरह का बड़ा समारोह पहली बार जम्मू में हो रहा है। सूत्रों के अनुसार समारोह के आयोजन से सुरक्षा बलों का मनोबल बढ़ाया जाएगा। 19 मार्च को ही शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की जाएगी।
समारोह के दौरान सीआरपीएफ के जवान परेड में भाग लेंगे। इसके अलावा देश भक्ति से ओतप्रोत कार्यक्रम भी होंगे। मुख्य अतिथि सीआरपीएफ द्वारा हासिल की गई उपलब्धियों पर जानकारी देंगे। इसके अलावा जवान हेरतअंगेज करतब भी दिखाएंगे।