फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीर: टारगेट किलिंग के बाद से गैरहाजिर 26 कश्मीरी पंडित कर्मचारियों को नोटिस, दो दिन के भीतर ड्यूटी ज्वाइन करने को कहा 

Wed, 10 Nov 2021 05:34 PM IST
विमल शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू

सार

जिला समाज कल्याण अधिकारी अनंतनाग iने नोटिस में विभिन्न पदों पर कार्यरत 26 कश्मीरी पंडित कर्मचारियों की सूची जारी की है। इसमें कहा गया है कि इन कर्मचारियों की गैर हाजिरी से कार्यालय का काम प्रभावित हुआ है।
विज्ञापन
अनंतनाग रेलवे स्टेशन - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कश्मीर घाटी में टारगेट किलिंग से बने दहशत के माहौल के बीच सरकारी कार्यालयों से गैर हाजिर चल रहे कश्मीरी पंडित कर्मचारियों को सरकार की ओर से नोटिस जारी किया गया है। अनंतनाग जिले में समाज कल्याण विभाग की ओर से 26 कश्मीरी पंडित कर्मचारियों को दो दिन में ड्यूटी ज्वाइन करने को कहा गया है। साथ ही उन्हें अब तक की अनुपस्थिति का कारण स्पष्ट करना होगा। नोटिस में कहा गया है कि यदि दो दिन में ड्यूटी ज्वाइन नहीं की तो कर्मियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई होगी।

विज्ञापन


जिला समाज कल्याण अधिकारी अनंतनाग की ओर से जारी नोटिस में विभिन्न पदों पर कार्यरत 26 कश्मीरी पंडित कर्मचारियों की सूची दी गई है। कहा गया है कि इन कर्मचारियों की अनधिकृत गैर हाजिरी से कार्यालय का काम बुरी तरह से प्रभावित हुआ है। समाज कल्याण विभाग के लाभार्थी जरूरतमंद लोगों के काम भी नहीं हो पाए हैं। गैर हाजिर कर्मचारियों से टेलिफोन और ई-मेल के जरिए संपर्क किया गया, लेकिन फिर भी ड्यूटी पर नहीं लौटे हैं। इन परिस्थितियों में कर्मचारियों को दो दिन में ड्यूटी पर लौटने की मोहलत दी जाती है। उन्हें कारण स्पष्ट करना होगा। ड्यूटी ज्वाइन न करने पर कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें