फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तलाश: किसे उठानी थी पाकिस्तान से भेजी गई आईईडी?, अखनूर पुल और आसपास की सुरक्षा बढ़ाई गई

Sun, 25 Jul 2021 09:55 AM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू

सार

कठुआ, सांबा और जम्मू के कानाचक से लेकर कठुआ तक के बॉर्डर पर सुरक्षा कड़ी कर दी गई है। इन सभी जगहों पर बीएसएफ और पुलिस मिलकर पाकिस्तान की ड्रोन गतिविधियों पर नजर रख रही है।
विज्ञापन
पुलिस ने मार गिराया पाकिस्तानी ड्रोन, बरामद आईईडी(फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पाकिस्तान से आए ड्रोन से बरामद आईईडी को लेने आने वाले रिसीवर का अब तक कोई पता नहीं चल पाया है। पुलिस की टीम ने हालांकि कई जगहों पर अपने खुफिया तंत्र को सक्रिय किया। उधर, सेना और पुलिस ने अखनूर के पुराने पुल और नए पुल समेत तमाम सैन्य ठिकानों की सुरक्षा को बढ़ा दिया है। 

विज्ञापन


माना जा रहा है कि स्वतंत्रता दिवस को लेकर पाकिस्तान में बैठे आतंकी संगठन इस तरह की वारदात को फिर से अंजाम देने की कोशिश कर सकते हैं। शुक्रवार को पुलिस ने अखनूर पुल के ठीक 600 मीटर दूर गुड़ा पत्तन गांव में रात एक बजे पाकिस्तानी ड्रोन को मार गिराया था। इसके साथ पेलोड की गई पांच किलो आईईडी भी बरामद की गई थी।

इस आईईडी को किसी अन्य आतंकी या ओजी वर्कर को रिसीव करना था और इससे किसी बड़ी साजिश को अंजाम देना था। क्योंकि आईईडी को पूरी तरह से तैयार किया जा चुका था। बस एक तार को जोड़ते ही कुछ समय बाद यह ब्लास्ट हो जाती, लेकिन इसे रिसीव करने आने वाले का अभी तक कोई पता नहीं चला है। पुलिस की टीमें हालांकि, अपने सर्विलांस सिस्टम से पूरे क्षेत्र में संदिग्ध गतिविधियों को इंटरसेप्ट करने का प्रयास कर रही हैं। लेकिन अभी तक कोई जानकारी नहीं मिली। 
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- हादसा टला पर खतरा नहीं: जम्मू-कश्मीर को दहलाने के लिए साथ आए दो आतंकी संगठन, इस नंबर ने खोली पोल
यह भी पढ़ें- खुश तो बहुत होंगे जम्मू-कश्मीर के दामाद: 'जमाईराजा' हों या 'बहूरानी' दोनों को मिलेगा अधिवास का लाभ

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें