फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीर : कुलगाम में आतंकियों और सुरक्षाबलों के बीच मुठभेड़, एक दहशतगर्द ढेर

Sun, 25 Jul 2021 07:15 AM IST
दुष्यंत शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू

सार

जम्मू कश्मीर के कुलगाम में आतंकियों और सुरक्षाबलों के बीच मुठभेड़ में एक आतंकी ढेर। 
विज्ञापन
demo pic... - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जम्मू कश्मीर के कुलगाम में आतंकियों और सुरक्षाबलों के बीच मुठभेड़ चल रही है। समाचार एजेंसी एएनआई के अनुसार सुरक्षाबलों ने मोर्चा संभाला हुआ है।  मुठभेड़ में एक आतंकी मारा गया है। अन्य आतंकियों की तलाश में अभियान जारी है। 

आपको बता दें कि इस महीने के शुरुआत से ही घाटी के सुरक्षाबलों ने आतंकियों पर अपना शिकंजा कसा है। लगातार तलाशी अभियान चलाए जा रहे हैं और इस दौरान आतंकी निशाना भी बन रहे हैं।  

विज्ञापन

अगर आंकड़ों के लिहाज से बात करें तो जम्मू-कश्मीर में जुलाई के महीने के शुरुआती 24 दिनों के भीतर सुरक्षाबलों को अब तक 26 आतंकियों को मार गिराने में सफलता हाथ लगी है। इनमें से 24 आतंकियों को 10 अलग-अलग मुठभेड़ों में कश्मीर घाटी में मार गिराया गया है। जबकि जम्मू संभाग के राजोरी जिले के सुंदरबनी में दो आतंकियों को मार गिराया गया था। वहीं इस (आतंकवादी विरोधी ऑपरेशन) दौरान जम्मू में सेना के दो जबकि कश्मीर संभाग में एक जवान शहीद हुआ है।

आंकड़ों पर नजर डालें तो कश्मीर में 10 मुठभेड़ों के दौरान 24 आतंकी मार गिराए गए हैं, जबकि एक सेना का जवान भी शहीद हुआ है। गांदरबल और बडगाम जिले के अलावा कश्मीर घाटी के बाकी सभी जिलों में एक या एक से अधिक आतंकवादी विरोधी ऑपरेशन सुरक्षाबलों द्वारा अंजाम दिए गए हैं। दक्षिण कश्मीर के पुलवामा जिले में जुलाई के महीने में सबसे अधिक तीन मुठभेड़ हुई हैं, जबकि बाकी की मुठभेड़ श्रीनगर, अनंतनाग, कुलगाम, कुपवाड़ा, शोपियां, बारामुला और बांदीपोरा जिले में हुई हैं।  
विज्ञापन


पुलवामा जिले का हांजिन, पिरचू और नई कॉलोनी, अनंतनाग जिले का कवारिगाम रोनिपोरा, शोपियां जिले का चक सिदिक खान, कुलगाम का जोदर, कुपवाड़ा का क्रालगुंड, श्रीनगर का दांमार सफाकदल, बारामुला जिले का वारपोरा सोपोर और बांदीपोरा जिले का सुमलर जंगल क्षेत्र में मुठभेड़ हुई हैं। पुलवामा में 3, अनंतनाग में 3, कुलगाम में 2, श्रीनगर में 2, शोपियां में 2, बारामुला में 2 और बांदीपोरा जिले में 2 आतंकी मार गिराए गए हैं। जबकि पुलवामा जिले के हांजिन में 1 जुलाई को आतंकियों के खिलाफ मुठभेड़ में सेना की 44 आरआर का एक जवान शहीद हुआ था।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें